SECL Apprentice Recruitment 2025 : 800 अपरेंटिस पदों पर भर्ती

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के लिए SECL Apprentice recruitment 2025 जारी की हैं। इसमें कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आप 27 जनवरी 2025 से लेकर 10 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

SECL Apprentice Recruitment 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: SECL apprentice online Form 27 जनवरी 2025 से शुरू होंगे
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025 (रात 12 बजे तक)
  • फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जाहेर: फरवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 3 मार्च 2025 से शुरू

SECL Bharti 2025 में उपलब्ध रिक्तियां

South Eastern Coalfields Limited Recruitment 2025 ने कुल 800 पदों के लिए अपरेंटिसशिप की विविध पदों पर नोटिफिकेशन जारी की है। जिसका विवरण निचे टेबल में विस्तार से दिया गया है।

श्रेणी / ट्रेडकुल सीटेंGENOBCSCST
ग्रेजुएट अपरेंटिस (माइनिंग इंजीनियरिंग)50256712
ग्रेजुएट अपरेंटिस (BBA)3015447
ग्रेजुएट अपरेंटिस (BCA)300150394269
ग्रेजुएट अपरेंटिस (B.Com)11055141625
ग्रेजुएट अपरेंटिस (B.Sc.)10050131423
तकनीशियन अपरेंटिस (माइनिंग इंजीनियरिंग)50256712
तकनीशियन अपरेंटिस (माइन सर्वेइंग)10050131423
तकनीशियन अपरेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग)2010334
तकनीशियन अपरेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)2010334
तकनीशियन अपरेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)2010334

SECL Apprentice Recruitment 2025 के लिए पात्रता मापदंड

1. शैक्षणिक योग्यता

  • SECL अपरेंटिस भर्ती 2025 में ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। जैसे की B.E./B.Tech/BBA/BCA/B.Com/B.Sc.
  • तकनीशियन अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में डिप्लोमा होना जरुरी है।
  • डिग्री / डिप्लोमा केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
  • SECL Apprentice recruitment 2025 के लिए रेगुलर मोड से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा के प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे, ओपन या डिस्टेंस लर्निंग मान्य नहीं किया जायेगा।

2. आयु सीमा

SECL Apprentice recruitment 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक न्यूनतम 18 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए।

3. अन्य आवश्यकताएँ

  • उम्मीदवार का NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन किया होना चाहिए।
  • उम्मीदवार पहले से किसी भी अन्य संगठन में अपरेंटिसशिप किया होना नहीं चाहिए।
  • उम्मीदवार पहले से किसी भी संस्थान में नौकरी का अनुभव एक वर्ष से ज्यादा होना नहीं चाहिए।
  • उम्मीदवार ने अपनी डिग्री / डिप्लोमा पिछले 5 वर्षों के भीतर पूरा किया हो।

चयन प्रक्रिया (SECL Apprentice Bharti Process)

  1. शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवार का चयन डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट की प्राप्ति की तिथि के आधार पर किया जाएगा।
  2. टाई-ब्रेकिंग नियम:
    • यदि दो उम्मीदवारों की डिग्री प्राप्ति की तिथि समान है, तो हाईस्कूल/इंटरमीडिएट के अंक देखे जाएंगे
    • इसके बाद उम्मीदवार की आयु (जन्म तिथि) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किया जायेगा।
  3. प्राथमिकता:
    • छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों को सबसे पेहले प्राथमिकता दी जाएगी।
    • इसके बाद BOAT पश्चिमी क्षेत्र (महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात) के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
  4. चयन सूची:
    • इस भर्ती का फाइनल सिलेक्शन लिस्ट फरवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में SECL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी होगी।
    • जो भी उम्मीदवार का सिलेक्शन होगा उसको मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

स्टाइपेंड (SECL Apprentice Salary and Stipend Details 2025)

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: ₹9,000/- प्रति माह
  • तकनीशियन अपरेंटिस: ₹8,000/- प्रति माह
  • स्टाइपेंड का 50% SECL देगा और शेष 50% सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से दिया जाएगा।

Step-by-Step Guide to Apply SECL Apprentice 2025

  1. SECL Apprentice recruitment 2025 में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को प्रथम NATS पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद SECL की ऑफिसियल वेबसाइट (https://www.secl-cil.in) पर जाएं।
  3. वह पर आपको “अपरेंटिस” का सेक्शन मिलेंगा। तो वह पर क्लिक करके उस सेक्शन में जाइए।
  4. उस सेक्शन में जाने के बाद अपना आवेदन करे। उसके लिए आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
  5. उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  6. आवेदन जमा करने के बाद भविष्य के सन्दर्भ के लिए आवेदन की एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास संभलकर रखें।

SECL Apprentice Recruitment 2025 के लिए जरुरी डॉक्युमेंट्स

  1. मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
  2. 10वीं / 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  3. आधार कार्ड और आधार लिंक बैंक खाता
  4. पासपोर्ट साइज फोटो (4 प्रतियां)
  5. नोटराइज़्ड एफिडेविट
  6. निवास प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों के लिए)
  7. जाति प्रमाणपत्र (OBC का प्रमाणपत्र 01 अप्रैल 2024 के बाद का होना चाहिए)
  8. स्नातक डिग्री / डिप्लोमा की अंकतालिका
  9. NATS पंजीकरण प्रमाणपत्र

महत्वपूर्ण निर्देश

  • SECL Apprentice recruitment 2025 केवल अपरेंटिसशिप के लिए ही है, इससे SECL में स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।
  • माइनिंग और माइन सर्वेइंग अपरेंटिस वाले उम्मीदवार को SECL की अंडरग्राउंड खदानों में तैनात किया जाएगा।
  • SECL ट्रेनिंग के दौरान किसी भी प्रकार की आवासीय सुविधा या यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • SECL प्रशासन कभी भी सीटों की अपरेंटिस संख्या में बढ़ोतरी या कमी कर सकता है।

अन्य भर्ती

1 thought on “SECL Apprentice Recruitment 2025 : 800 अपरेंटिस पदों पर भर्ती”

Leave a Comment